-मुहर्रम को लेकर पीयर थाना में शांति-समिति की बैठक,खास सतर्कता के निर्देश
बन्दरा। दीपक।
पियर थाना परिसर में गुरुवार की शाम मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शांतिपूर्ण तरीकों से पर्व मनाने को लेकर निर्देशित किए गए। बैठक के दौरान पियर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि मुहर्रम के दौरान क्षेत्र में जुलूस निकालने,विधि-व्यवस्था संधारण, शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए गए। सरकार एवं वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश के आलोक में संबंधित लोगों को विभिन्न निर्देशों से अपडेट कराया गया। बताया गया कि मोहर्रम के दौरान डीजे साउंड बजाना प्रतिबंधित रहेगा। हुड़दंगियों एवं उपद्रवियों पर खास नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें तथा पोस्ट करने वालों के खिलाफ आवश्यक धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में अमन-चैन एवं शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों को चिन्हित करने एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।जनप्रतिनिधियों को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सहयोग करने की अपील की गई है। बैठक के दौरान बंदरा के बीडीओ आमना वसी भी मौजूद थी तथा लोगों से शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सहयोग करने की अपील की। बैठक के दौरान क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों के अलावा दलीय एवं सामाजिक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।











