Advertisement

मुशहरी प्रखंड कार्यालय में एसडीओ पूर्वी की समीक्षा बैठक, फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर कर्मियों की हाजिरी कटी

-मुशहरी प्रखंड कार्यालय में एसडीओ पूर्वी की समीक्षा बैठक, फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर कर्मियों की हाजिरी कटी

मुजफ्फरपुर/मुशहरी। अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तुषार कुमार ने मंगलवार को मुशहरी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने राजस्व कर्मचारी, अंचल अमीन, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयकों के साथ विस्तृत चर्चा कर कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
बैठक में एसडीओ ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने, शत-प्रतिशत किसानों का निबंधन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।


निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय के कुछ कर्मियों की अनुपस्थिति पर एसडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई और उनकी हाजिरी काटने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यालय समय में लापरवाही या गैरहाजिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीओ के इस सख्त रुख से कार्यालय कर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही। प्रशासनिक सख्ती के बीच अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।