Advertisement

मुशहरी-पीयर सीमा पर गुडमी मन में मिला युवक का शव,सीमा विवाद में अटकी कार्यवाई

-मुशहरी-पीयर सीमा पर गुडमी मन में मिला युवक का शव,सीमा विवाद में अटकी कार्यवाई

मुजफ्फरपुर। संवाददाता।

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी एवं पीयर थाना सीमा क्षेत्र स्थित गुडमी मन में बुधवार को लगभग सात दिनों से लापता युवक का शव उपलाता मिला। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

हालांकि, शव को शाम तक बाहर नहीं निकाला जा सका था। बताया गया कि यह क्षेत्र मुशहरी और पीयर थाना की सीमा पर आता है, जिसके कारण अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। दोनों थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी एक दूसरे का क्षेत्र बता रहे।

स्थानीय लोग प्रशासन से मामले का शीघ्र समाधान कर शव को निकालने और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में भेजने की मांग कर रहे थे।

#मुजफ्फरपुर #मुशहरी #पीयर #गुडमीमन #सीमाविवाद #शवबरामद #स्थानीयविवाद