-सिमरा में हुआ वैश्य महासभा का अधिवेशन
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
जिले के बन्दरा प्रखंड के सिमरा श्री मोहन उच्च विद्यालय परिसर में वैश्य(पोद्दार) महासभा का अधिवेशन सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन की शुरुआत कराई। अधिवेशन को संबोधित करते हुए नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने कहा कि सामाजिक एकजुटता ही समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण है।

अधिवेशन में जिला स्तरीय पदाधिकारी का चुनाव किया गया।दुबारा जिला अध्यक्ष प्रदीप पोद्दार,जिला महासचिव मनोज पोद्दार और कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार पोद्दार उर्फ पप्पू चुने गए।इस मौके पर प्रदेश संरक्षक डॉ. देवनारायण पोद्दार, कुमार गौरव, मंजू बला पोद्दार, दिनेश कुमार दिनकर, अरुण पोद्दार, तेजेंद्र पोद्दार, संजीव रंजन, रंजीत पोद्दार आदि ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाकांत पोद्दार और धन्यवाद ज्ञापन अनिल पोद्दार कर रहे थे।













