-सत्र स्थल निरीक्षण में मिली गड़बड़ी,लापरवाह आशा पर स्पष्टीकरण की कार्यवाई,राशि कटौती
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने आशा कार्यकर्ता मंजू चौधरी पर स्पष्टीकरण की कार्रवाई की है। कहा गया है कि प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक के द्वारा आरोग्य दिवस निरीक्षण के दौरान मतलूपुर बखरदौरा का सत्र स्थल निरीक्षण किया गया। जिसमें आशा कार्यकर्ता मंजू चौधरी के द्वारा 0 से 5 वर्ष का सर्वे पंजी अद्यतन नहीं किया गया था। ड्यू लिस्ट भी आज के सत्र के लिए नहीं बनाया गया था, जबकि माह अक्टूबर में ही नया सर्वे रजिस्टर एवं ड्यू लिस्ट आशा को उपलब्ध कराया जा चुका है।

प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने शनिवार को बताया कि इस मामले में संबंधित आशा पर स्पष्टीकरण की कार्रवाई की गई है। तत्काल प्रभाव से इस माह का सर्वे एवं ड्यू लिस्ट को अद्यतन करने के लिए दी जाने वाली राशि की कटौती की कार्रवाई भी की गई है। 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश भी दिया गया है।














