Advertisement

मुजफ्फरपुर-शिवहर मार्ग पर अली नेउरा में लगा महाजाम, घंटों ठप रहा यातायातl

-मुजफ्फरपुर-शिवहर मार्ग पर अली नेउरा में लगा महाजाम, घंटों ठप रहा यातायातl

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर-शिवहर मुख्य मार्ग पर अली नेउरा के पास शनिवार को घंटों तक महाजाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्री परेशान रहे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक खराब ट्रक सड़क के बीचोंबीच खराब हो गया, जिसके कारण मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं कुछ स्थानों पर सड़क संकरी होने के कारण वाहन चालकों को एक-दूसरे से निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

स्कूल बस, एंबुलेंस और यात्री वाहन जाम में फंसे रहे। राहगीरों को कई किलोमीटर पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को धीरे-धीरे बहाल कराया गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क चौड़ीकरण और नियमित यातायात व्यवस्था की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।