-मुजफ्फरपुर में “यातायात व्यवस्था में सुधार” विषय पर मासिक विचार गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।
स्वयंसेवी संस्था एसोसिएशन ऑफ हेल्पिंग हैंड के तत्वाधान में रविवार को श्री नवयुवक समिति, छोटी सरैयागंज के सभागार में प्रत्येक माह की तरह इस माह की तीसरे रविवार को आयोजित होने वाली मासिक विचार गोष्ठी संपन्न हुई। इस बार की गोष्ठी का विषय था— “यातायात व्यवस्था में सुधार”।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर ए.के. नाथानी ने की, जबकि संचालन ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। गोष्ठी में प्रमुख रूप से डॉ. श्रीमती कृष्णा मणिश्री, डॉ. जगदीश शर्मा, दिलीप कुमार, सुरेंद्र कुमार आर., अमलेंदु प्रसाद सिंह एवं मुन्नी चौधरी सहित कई बुद्धिजीवी एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।

वक्ताओं ने “दुनिया को बेहतर बनाए रखने की चुनौती” के अंतर्गत यातायात व्यवस्था में सुधार पर अपने विचार रखते हुए सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों के पालन और नागरिक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, वाहनों से निकलने वाले धुएं से बढ़ते वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चिंताओं को साझा किया। वक्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में कवियत्री डॉ. श्रीमती कृष्णा मणिश्री, कवि ओम प्रकाश गुप्ता और कवि डॉ. जगदीश शर्मा ने आज के विषय पर आधारित कविताओं की प्रस्तुति कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
अंत में विचार गोष्ठी के संयोजक प्रोफेसर श्री प्रकाश ने सभी वक्ताओं एवं उपस्थित श्रोताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्ष के आदेश से कार्यक्रम का समापन किया गया।
#मुजफ्फरपुर #विचारगोष्ठी #यातायातव्यवस्था #एसोसिएशनऑफहेल्पिंगहैंड #सड़कसुरक्षा #पर्यावरणसंरक्षण #जलवायुपरिवर्तन #कवितापाठ #सामाजिकजागरूकता












