Advertisement

मुजफ्फरपुर में आंधी-बारिश से तबाही, पूर्व विधायक ने की मुआवजे की मांग

–मुजफ्फरपुर में आंधी-बारिश से तबाही, पूर्व विधायक ने की मुआवजे की मांग

मुजफ्फरपुर/दीपक। जिले में 20 और 21 मार्च 2026 को आई तेज बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गायघाट विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ बंदरा, कटरा सहित अन्य प्रखंडों में गेहूं, मक्का और बागवानी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
सोमवार को गायघाट के पूर्व विधायक निरंजन राय ने जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर से मुलाकात कर इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण किसानों की गेहूं, मक्का के साथ-साथ आम और लीची की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।


पूर्व विधायक ने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की जल्द जांच कराई जाए और प्रभावित किसानों को अविलंब फसल क्षति का पूर्ण मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि समय पर राहत नहीं मिलने से किसानों की स्थिति और भी खराब हो सकती है।
स्थानीय किसानों ने भी सरकार से शीघ्र सहायता की गुहार लगाई है, ताकि उन्हें इस संकट से उबरने में मदद मिल सके।