Advertisement

मुजफ्फरपुर: महिलाओं से हो रही दरिन्दगी की घटनाओं पर केन्द्र सरकार की चुप्पी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का धरना

मुजफ्फरपुर।सम्वाददाता।

मणिपुर तीन महिने से जल रही और महिलाओ पर हो रही दरिन्दगी पर केन्द्र सरकार के चुप्पी के खिलाफ मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस कमेटी जिला समाहरणालय मे धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा जिसतरह से मणिपुर मे पुलिस से महिला को छीनकर नग्न किया और भीड़ द्वारा उसके शरीर से खेलना और सामुहिक बलात्कार कर हत्या की गयी जिस घटना को राज्य सरकार दबाये रखी और केन्द्र सरकार भी चुप्पी साध रखी है यह मानवता को शर्मसार करती । दंगा ग्रस्त मणिपुर मे राहत शिविर मे बच्चे, बुढे औरत भोजन और दवाई के अभाव मे मर रहे पर केन्द्र सरकार इन्टरनेट बंद कर ताकी यहाँ की खबर देश को न लगे अपनी काम खत्म समझ लिये।

जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा जिसतरह मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कहा ऐसे सैकड़ो विडियो है यह आमानुषिक बयान है । नारी विरोधी भाजपा की इस वीभत्स घटना पर चुप्पी उसे प्रभु राम के नाम पर वोट की राजनीति करने का हक नही ।कोयी धर्म नारी का अपमान नही करती। घरना पर्दशन मे उमेश राम, सूरज दास, केदार पटेल, लोकक्रांति यादव,अलख निरंजन शर्मा, नवल किशोर शर्मा, डाँ जमाल नसीर, तौहिद आजाद ,संजय कुमार, मो निशारुद्दीन छोटे, कौशल किशोर चौघरी, मो सद्दाम, कृष्णा ठाकुर, रितेश कुमार सिन्हा, मनौअर आजम,लक्ष्मण ठाकुर, विकास कुमार टुल्लु, दिलीप चौधरी, त्रिभुवन पटेल, मिथलेश कुमार ठाकुर, विक्की चौधरी, मोजक्कीर रहमान सविता श्रीवास्तव, राम सागर प्रसाद, राजु सहनी ,मोहन कुमार, बिरेन्द्र कुमार पंडित, शत्रोहन सहनी आदी कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।