-भाजपा बंदरा मण्डल की संगठनात्मक बैठक आयोजित
-बन्दरा के पटसारा में बैठे कार्यकर्ता
-विभिन्न बिंदुओं पर बनाई गई रणनीति
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
जिले के बंदरा मण्डल के पटसारा शक्ति केन्द्र पर भाजपा बंदरा मण्डल का संगठनात्मक बैठक हुआ ।जिसमें हर शक्तिकेन्द्र को संगठन के दृष्टि से मजबूत बनाने पर बल दिया गया तथा आगामी कार्यक्रम के योजना पर विस्तृत रूप से लोकसभा प्रभारी रत्नेश सिंह के द्वारा प्रकाश डाला गया ।जिसमें मुख्य रूप से आयुष्मान कार्ड का निबंधन ,पीएम विश्वकर्मा योजना का निबंधन ,राममंदिर दर्शन अभियान का सूची बनाने ,22 जनवरी को हर मंदिर एवं घरों पर भजन ,कीर्तन ,आरती का आयोजन एवं शाम में दीपोत्सव मनाने,बुथ कमिटी एवं पन्ना कमिटी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ,संचालन विमल किशोर त्रिवेदी एवं धन्यवाद ज्ञापन रानी सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान मनोज कुमार पिंटू ,विमल कुमार ,अविनाश सिंह,अभिषेक सिंह ,अजित कुमार ,पंकज गिरी ललन त्रिवेदी ,वैद्यनाथ पाठक ,रजनीश कुमार राजन ,अरुण पंडित ,राम अमीर ठाकुर ,मंजू चौधरी ,भोला राम ,ओमप्रकाश सहनी ,मुकुंद कुमार ,मनोरंजन कुमार ,विपराज दास ,गणेश द्विवेदी ,जितेंद्र ठाकुर ,चन्द्रमणि ,शत्रुघ्न महतो आदि भी थे।











