-बन्दरा में 3768 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाए गए
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पल्स पोलियो अभियान जारी है। अभियान के दूसरे दिन सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के हजारों बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया गया। प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने देर शाम बताया कि दूसरे दिन 3768 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाए गए हैं। 14 दिसंबर तक यह पांच दिवसीय अभियान चलेगा। प्रखंड में 19हज़ार से ज्यादा बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है।















