Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के सकरी मन गांव में चेचक का प्रकोप,दर्जनों पीड़ित

-बन्दरा के सकरी मन गांव में चेचक का प्रकोप,दर्जनों पीड़ित

-सकरी मन एपीएचसी क्षेत्र का मामला
-पीड़ितों का नहीं हो रहा इलाज
-चिकित्सा प्रभारी बोले-जांच को भेजी जाएगी स्वास्थ्य टीम

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

मौसमिय बदलाव के साथ हीं प्रखंड क्षेत्र में चेचक का प्रकोप शुरू हो गया है। ताजा मामला प्रखंड के मुन्नी बैंगरी पंचायत के सकरी मन एपीएचसी क्षेत्र के सकरी मन गांव से सामने आया है। जहां सप्ताह दिन के अंदर गांव के विभिन्न टोला में तकरीबन डेढ़ दर्जन लोग चेचक के चपेट में आ गए हैं। इसमें ज्यादातर पीड़ित 11 नंबर वार्ड क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। कृष्ण कुमार तिवारी,ज्ञानचंद सहनी एवं अन्य ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार चंदन सहनी की पत्नी खुशी देवी एवं उसके बच्चे रोशनी(6), गोलू(5) अजीत(3), राजगीर सहनी के पुत्र कारी कुमार(17),भगिनी खुशी कुमारी(6), राम ज्ञान सहनी की पुत्री लक्ष्मी कुमारी(10), नरेश ठाकुर(57), विजय ठाकुर के बच्चे,वकील सहनी के घर के तीन-चार बच्चों समेत गांव के विभिन्न टोला के करीब डेढ़ दर्जन बच्चे चेचक के प्रकोप में है। ग्रामीणों के अनुसार किसी को बड़े चेचक की समस्या है तो किसी को छोटे चेचक की समस्या है।

पीड़ितों के स्वजनों के अनुसार गोटी जैसा चकेत्ता या छोड़ा-बड़ा दाना निकलने के साथ बुखार,खुजली आदि की स्वास्थ्य पीड़ा से सभी ग्रसित हैं। ग्रामीण इसे माता का प्रकोप(माता का आना) भी मानते हैं और इस दौरान पीड़ित लोगों का इलाज नहीं कराया जाता है, बल्कि संपूर्ण सतर्कता-स्वच्छता आदि बड़ती जाती है। तीन चार दिनों में सामान्यतः स्वतः स्वास्थ्य में सुधार हो जाता है।
वहीं सकरी मन एपीएचसी के चिकित्सक डॉक्टर दीपक सिद्धार्थ ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। लोग एपीएचसी में अबतक इलाज कराने या सलाह-सूचना देने नहीं आए हैं। यदि ऐसा है तो पीड़ितों एवं उनके परिवार के लोगों को स्वच्छता पर ध्यान देने की जरूरत है। साफ-सफाई जरूरी है। स्वस्थ्य लोग पीड़ितों से दूरी रखें।खुले एवं गंदे एरिया में नहीं जाना है। रेगुलर साफ कपड़ों को पहने।

चिकित्सा प्रभारी बोले:

वहीं प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि गांव में चिकित्सा टीम को भेजकर पीड़ितों की स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी।लोगों को इलाज करानी चाहिए।चिकित्सक से जांच करानी चाहिए।