Advertisement

मुजफ्फरपुर: बंदरा प्रखंड में नल-जल योजना के पानी की गुणवत्ता जांच को लेकर अभिरक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित

-मुजफ्फरपुर: बंदरा प्रखंड में नल-जल योजना के पानी की गुणवत्ता जांच को लेकर अभिरक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित

मुजफ्फरपुर। जिले के बंदरा प्रखंड स्थित बन्दरा पंचायत सरकार भवन में सोमवार को सभी 12 पंचायतों के अभिरक्षकों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नल-जल योजना के अंतर्गत पेयजल की गुणवत्ता जाँच को लेकर था।

कार्यक्रम में बताया गया कि पानी का मल्टी पैरामीटर टेस्ट किया जाएगा, जिसमें पीएच (pH), टरबिडिटी, टीडीएस, रेसीडुअल क्लोरिन, नाइट्रेट, आर्सेनिक, फ्लोराइड, आयरन एवं बैक्टेरियोलॉजिकल जाँच शामिल है। जाँच के बाद सभी रिपोर्ट को WQMIS पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान सभी अभिरक्षकों ने अपने-अपने पंचायत के प्रत्येक वार्ड में जल गुणवत्ता की जाँच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पीएचईडी के जेई वसीम रजा, प्रखंड प्रबंधक आबिद रजा, प्रखंड समन्वयक आलोक कुमार, अवधेश कुमार सहित पंचायत प्रतिनिधि, मुन्नी बैंगरी से गोपाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की स्वच्छता और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।