Advertisement

मुजफ्फरपुर नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक, वित्तीय योजनाओं पर मंथन

-मुजफ्फरपुर नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक, वित्तीय योजनाओं पर मंथन

मुजफ्फरपुर।
आज मुजफ्फरपुर नगर निगम के सभाकक्ष में सशक्त स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2025–26 के राजस्व संग्रहण के पश्चात आय-व्यय के आरंभिक एवं अंतिम शेष पर विस्तृत चर्चा की गई।


इसके साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए निगम द्वारा बंदोबस्त किए जाने वाले सैरातों की निविदा की वर्तमान स्थिति और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में नक्शा शाखा द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उनके क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही नगर के सुव्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।