Advertisement

मुजफ्फरपुर: गायघाट में प्रखंड जदयू की बैठक आयोजित

 

संवाददाता। मुजफ्फरपुर/गायघाट।

गायघाट प्रखंड जदयू कार्यालय में गायघाट प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू सहनी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 24 जनवरी 2024 को पटना में आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह में सभी पंचायतों से 100 सक्रिय कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा कि पटना में आयोजित कार्यक्रम में गायघाट विधान सभा क्षेत्र की भागीदारी सबसे अव्वल होगी। उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबन्धन की भारी जीत होगी। भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी काम के आधार पर वोट मांगने के बदले राम के नाम पर वोट मांग रहे हैं।


बैठक को सम्बोधित करने वाले नेताओं मे राम सजन राय, मृत्युंजय सिंह, जयराम यादव, मो नौशाद, सरोज मंडल, राम ललित रत्नाकर, युवा जदयू अध्यक्ष राजा यादव, मुखिया शौकत अली राईन, मो सफी अहमद, मो इमरान, राम प्रवेश शर्मा, राम बली चौधरी, सुधीर सहनी, सरोज कुमार यादव, जगतवीर राय, मनीष कुमार यादव, सत्यप्रकास यादव, बरूण कुमार, राणा रणधीर सिंह आदि प्रमुख थे।