इंडियन रेडक्रास सोसायटी मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में गतिबों में कम्बल वितरण
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
इंडियन रेडक्रास सोसायटी मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में बंदरा प्रखंड के पीअर गांव में 40 गरीब व जरूरतमंद महिलाओं तथा पुरुषों के बीच कंबल का वितरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल कुमार ठाकुर तथा वरिष्ठ समाजसेवी दिवाकर प्रसाद ठाकुर के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। श्री अनिल ठाकुर ने कहा कि समाज के गरीब व वंचित हमारे ही बंधु हैं। उनको अपने परिवार का सदस्य मानते हुए समाज के सक्षम लोगों को सम्मानजनक तरीके से उनका सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर शशि भूषण ठाकुर, राजेश कुमार प्रशांत कुमार आशुतोष कुमार नागों मांझी , सुकेशर मांझी, जानकी देवी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।













