Advertisement

मुख्यमंत्री ने लखीसराय में किउल नदी में 3 बच्चियों के डूबने की घटना पर दुःख जताया

-मुख्यमंत्री ने लखीसराय में किउल नदी में 3 बच्चियों के डूबने की घटना पर दुःख जताया

पटना।सम्वाददाता।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लखीसराय जिले के चानन के पास किउल नदी में 03 बच्चियों के डूबने से हुयी मौत की घटना पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।