-मीनापुर में जनसहयोग से सड़क निर्माण की शुरुआत
-ग्रामीणों ने दिखाया एकजुटता का उदाहरण
-सरकार की योजना नाकाम रहने के बाद खुद संभाली कमान
मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।
मीनापुर प्रखंड के मदारीपुर कर्ण गांव में जनसहयोग से सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों पहले मुख्य सड़क पूरी तरह टूट गई थी, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार, सरकार की योजना से कई बार पहल और प्रस्ताव भेजे जाने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हो सका। अंततः ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से स्वयं सड़क बनाने का निर्णय लिया और अब निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क गांव को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है, इसलिए इसकी मरम्मत जरूरी थी। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सरकारी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता, वे जनसहयोग से ही बुनियादी सुविधाएं बहाल करने का प्रयास जारी रखेंगे।
#मीनापुर #जनसहयोग #सड़कनिर्माण #मुजफ्फरपुर #ग्रामीणएकजुटता #बिहारसमाचार #लोकसहभागिता #विकासकीराह












