Advertisement

मिशन इंद्रधनुष के द्वितीय चक्र की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमिटी की बैठक आयोजित

-मिशन इंद्रधनुष के द्वितीय चक्र की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमिटी की बैठक आयोजित

बन्दरा। दीपक।

बन्दरा सीएससी में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स कमिटी की बैठक आयोजित की गई।जिसमें सघन मिशन इंद्रधनुष के द्वितीय चक्र के संचालन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर निर्देशित किया गया। प्रभारी प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसके सफल संचालन को लेकर विभागीय निर्देशों से प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को अवगत कराया गया ।