-महिला आयोग की पहल पर पीड़िता को मिला न्याय
बांका 28/11/2025 बांका जिले के सुदुर अनुसूचित जनजाति बहुल गाँव में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा ने पहुँचकर पीड़िता को न्याय दिलाकर यह संदेश दे दिया कि आयोग की पहुंच हरेक पीड़िता तक है चाहे वह कितना भी सुदुर क्यों न हो। दरअसल यह मामला एक पति और उसके दो पत्नी के बीच कई महीनों से उलझा हुआ था। पति ने दो शादी करके पहली पत्नी साथ नहीं रहकर दूसरे के साथ रहने लगा साथ ही सरकारी नौकरी से मिलने वाले समस्त हक से भी उसने वंचित कर दिया था। इतना ही नहीं पति ने दूसरी पत्नी के घर पर ही रिटायरमेंट के बाद घर बनाकर रहने लगा। इधर पहली पत्नी बेघर होने के बाद सुरल में रहकर किसी तरह से अपने तीन बच्चों के साथ जीवन बसर कर रही थी।

इसी बीच उसे आयोग के सम्बंध में जानकारी मिली और न्याय की आस में दर दर भटकने के पश्चात महिला आयोग में आवेदन दी। आयोग ने भी मामले की गम्भीरता को देखते हुए स्थल निरीक्षण करने का निर्णय लिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती शीला टुड्डू के साथ टीम गठित कर आदिवासी बहुल गांव बेलहर थाना अंतर्गत में जाकर तीनों पक्षों को एक साथ बैठाया और न्यायसंगत फैसला कर सभी पक्षों से कागज़ी प्रक्रिया कर मंजूरी भी ले लिया। पीड़िता ने आयोग के फैसले एवं न्याय पर खुशी प्रकट किया।













