Advertisement

महात्मा गांधी सेतु पर भयानक जाम, 2 ट्रकों की भिड़ंत के बाद पुल पर फंसी हजारों गाड़ियां, लोगों की हालत खराब

-महात्मा गांधी सेतु पर भयानक जाम, 2 ट्रकों की भिड़ंत के बाद पुल पर फंसी हजारों गाड़ियां, लोगों की हालत खराब

पटना। महात्मा गांधी सेतु पर बुधवार अहले सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई, जिससे पटना-हाजीपुर मार्ग पर भीषण जाम लग गया। दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण पुल पर घंटों तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे हजारों यात्री फंस गए और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजधानी पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर के बाद महजाम की स्थिति उत्पन्न होते ही पुल पर फंसे लोगों की हालत खराब है।

महाजाम के कारण पटना से हाजीपुर जाने वाला लेन पूरी तरीके से बंद हो गया है। यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। इस महाजाम का असर न केवल गांधी सेतु पर बल्कि नेशनल हाईवे 30 और ओल्ड बायपास पर भी देखने को मिल रहा है। ट्रैफिक अधिकारियों के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाजीपुर की ओर पाया नंबर दो के पास दो ट्रक तेज रफ्तार में आमने-सामने टकरा गए।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक सड़क पर ही अटक गए और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद कुछ ही देर में पुल पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पूरा रास्ता जाम हो गया।