-भीषण आग में तीन घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति स्वाहा
समस्तीपुर, कल्याणपुर: चकमेहशी थाना क्षेत्र के सलहा कनौजर गांव में बीती रात भीषण आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। आग लगते ही गांव में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में पीड़ित परिवार बेघर हो गए, जबकि लाखों की संपत्ति, अनाज, कपड़े और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और प्रशासन को सूचित किया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
#समस्तीपुर #आगजनी #बड़ीखबर #प्रशासन #राहतकार्य













