चंपारण की खबर::
– भाजयुमो ने चलाया राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान, पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा मोतिहारी ने राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ स्थानीय चरखा पार्क से किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बब्लू पासवान के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शनी एवं हस्ताक्षर अभियान का उद्घाटन मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने फीता काट कर और हस्ताक्षर कर के किया। बताया कि बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, अराजकता, छात्र-युवा एवं आम जनता पर हो रहे दमन, लाठी चार्ज तथा 10 लाख सरकारी नौकरी के झूठे वादे को लेकर राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत चरखा पार्क के समक्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

वहीं प्रदर्शनी में पटना में हुए लाठी चार्ज के दौरान अखबारों एवं सोशल मीडिया में प्रकाशित समाचार एवं तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। जिनमें सरकार विरोधी नारे भी अंकित थे। मौके पर महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहज़ाद एवं पंकज सिन्हा, सरदार मोनू सिंह, निखिल सिंह, नितेश राज, राजकुमार, चंदन सिंह, सनी सिंह, अवनीश सिंह, अमरेश मिश्रा, अंबर, मृत्युंजय, प्रकाश, सूरज, कौशिक, सृंजय सिंह, प्रणव रॉय, सुभाष चंद्र जी, सौरव, प्रकाश, निरंजन श्रीवास्तव, अंबुज, किशन कौशिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।












