Advertisement

ब्राह्मण जाति नहीं संस्कार है : अभय मिश्रा

-ब्राह्मण जाति नहीं संस्कार है : अभय मिश्रा

-पंडित मदन मोहन मालवीय व अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाया

मोतिहारी/राजन द्विवेदी।

युवा ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में मोतिहारी नगर स्थित बंगला स्कूल में पंडित मदन मोहन मालवीय व अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह का शुभारंभ वैदिक गुरुकुलम चम्पारण काशी के आचार्य अभिषेक कुमार दूबे, आचार्य अमित कुमार पाण्डेय, सुधांशु पाण्डेय, आलोक तिवारी, अजीत पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय द्वारा वैदिक मन्त्रोचार से हुआ । मंच संचालन आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे अरुण तिवारी ने कहां संस्कार से जोड़ना ही ब्राह्मण का कर्तव्य है । युवा ब्राम्हण संघ के अध्यक्ष अभय मिश्रा ने अटल जयंती पर यह घोषणा किया इस संगठन का नाम
‘अटल प्रज्ञा समिति’ रजिस्टर हो गया है। यह संगठन समस्त जनों के लिए कल्याणकारी व शुभकारी होगा । इसमें समस्त वर्गों को लाभ मिलेगा । साथ ही साथ युवाओं के लिए यह मार्गदर्शन का कार्य करेगा ।
कार्यक्रम में वक्ता के रूप में आलोक रंजन जी एवं राजकिशोर द्विवेदी तथा प्रोफेसर विनोद तिवारी ने अपने -अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। साथ ही आदरणीय अटल जी एवं मदन मोहन मालवीय जी के पद चिन्ह पर चलने के लिए समाज को प्रेरित किया।

 

वहीं संगठन के कोषाध्यक्ष स्वर्णिम प्रभात के द्वारा संगठन के विगत दिनों की उपलब्धि के बारे में बताया गया।
संगठन के सचिव सुमन मिश्रा के द्वारा कहा गया कि यह संगठन समस्त वर्गों के हित के लिए श्रेयस्कर सिद्ध होगा।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन अमित मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम का अन्त सामूहिक रूप से राष्ट्रगान के साथ किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. शरद हेमंत, डॉ. अनिल झा, मृत्युंजय पाठक, कमलेश पाण्डेय, अजय तिवारी, आदित्य तिवारी, राजीव पाण्डेय, कालीचरण पाठक अखिलेंद्र द्विवेदी, श्रीप्रकाश तिवारी, अभिषेक पाण्डेय, संजय मिश्रा,मिथलेश पाठक, रोचक झा , डॉ. विजय पाठक, सानू कुमार, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।