Advertisement

बोचहां में प्याज की बोरियों के बीच छिपी 426 कार्टून शराब बरामद, कीमत ₹51 लाख

–बोचहां में प्याज की बोरियों के बीच छिपी 426 कार्टून शराब बरामद, कीमत ₹51 लाख

मुजफ्फरपुर। जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप बरामद की है। पीएचसी के पास की गई इस कार्रवाई में 25 से 30 बोरी प्याज के बीच छिपाकर रखे गए 426 कार्टून विदेशी शराब जब्त किए गए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई जा रही है।


पुलिस के अनुसार, ट्रक में प्याज लदे होने की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी। जैसे ही पुलिस ने वाहन को रोका, चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने लाया और गहन तलाशी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।