Advertisement

बोचहां में खुला एंजल हॉस्पिटल, पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने किया उद्घाटन

-बोचहां में खुला एंजल हॉस्पिटल, पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने किया उद्घाटन

-प्राकृतिक चिकित्सा से होगा कई बीमारियों का इलाज,
-‘पूरे बिहार में ऐसा कोई हॉस्पिटल नहीं,-पूर्व विधायक

मुजफ्फरपुर/बोचहां। जिले के बोचहां में धरभारा चौक स्थित न्यू मार्केट में रविवार को एंजल हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन हुआ। पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस हॉस्पिटल की खासियत यह है कि यहाँ प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) के माध्यम से कई गंभीर और पुरानी बीमारियों का इलाज किया जाएगा।
उद्घाटन के मौके पर पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा, “बोचहाँ जैसे ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा बेहतरीन हॉस्पिटल खुलना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मुझे नहीं लगता कि पूरे बिहार में कोई ऐसा और हॉस्पिटल है जो प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांतों पर इतने बड़े स्तर पर काम करेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल से लोगों को कम खर्च में बेहतर इलाज मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक बचत भी होगी। उन्होंने इस प्रयास के लिए हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एंजलिष की सराहना की।
हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एंजलिष ने बताया कि उनका लक्ष्य एक ही छत के नीचे शारीरिक और मानसिक, दोनों तरह के रोगों का पूरा इलाज उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यहाँ तनाव, मोटापा, कब्ज, गैस, कमर दर्द, गठिया, दमा, ब्लड प्रेशर, अनिद्रा, शुगर, त्वचा रोग और साइनसाइटिस जैसी बीमारियों का इलाज ‘नेचर हील्स’ के सिद्धांत पर किया जाएगा। इस अवसर पर, डाॅ श्रीकांत सहनी,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, मुखिया दिनेश सहनी, चंद्रभूषण कुमार सहित स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।