-बोचहां के सलहा मन में बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत
-एनडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी
मुजफ्फरपुर। संवाददाता।
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड के सलहाँ मन में बुधवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू की।

सुबह से ही राहत एवं बचाव दल पानी में खोज अभियान चला रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं किया जा सका था। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
प्रशासन की ओर से टीमों को लगातार तलाशी में लगाया गया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
#मुजफ्फरपुर #बोचहां #सलहाँमन #बाढ़दुर्घटना #एनडीआरएफ #शवकीतलाश











