-बिहार सरकार में मंत्रिमंडल विभागों का बंटवारा तय — नीतीश कुमार सहित नए मंत्री विभागों के साथ संभालेंगे कार्य
पटना। ब्यूरो।
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा सम्राट चौधरी (भाजपा विधायक दल के नेता) द्वारा राज्यपाल को विभागों की सूची सौंप दी गई है।
इस बार भाजपा ने विशेष सफ़लता हासिल की है — पहली बार गृह विभाग भाजपा के हाथ में गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, निगरानी एवं निर्वाचन समेत ऐसे सभी विभाग होंगे जिन्हें अन्य को आवंटित नहीं किया गया है। भाजपा के सम्राट चौधरी को गृह विभाग सौंपा गया है, जबकि अन्य विभागों का बंटवारा इस प्रकार हुआ है:
विजय कुमार सिन्हा — राजस्व एवं भूमि सुधार तथा खान एवं भू-तत्व विभाग

मंगल पांडेय — स्वास्थ्य एवं विधि विभाग
दिलीप जायसवाल — उद्योग विभाग
नितिन नबीन — पथ निर्माण एवं नगर विकास एवं आवास विभाग
रामकृपाल यादव — कृषि विभाग
संजय टाइगर — श्रम संसाधन विभाग
अरुण शंकर प्रसाद — पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग
सुरेन्द्र मेहता — पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
नारायण प्रसाद — आपदा प्रबंधन विभाग
रमा निषाद — पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
लखेंद्र कुमार रौशन — अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
श्रेयसी सिंह — सूचना प्रौद्योगिकी एवं खेल विभाग
प्रमोद कुमार चंद्रवंशी — सहकारिता, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
संतोष कुमार सुमन — लघु जल संसाधन विभाग
संजय कुमार — गन्ना उद्योग विभाग
संजय सिंह — लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
दीपक प्रकाश — पंचायती राज विभाग
जदयू कोटे से विभागों का बंटवारा इस प्रकार है:
अशोक चौधरी — ग्रामीण कार्य विभाग
विजय चौधरी — जल संसाधन एवं भवन निर्माण विभाग
मदन सहनी — समाज कल्याण विभाग
लेसी सिंह — खाद्य उपभोक्ता विभाग
श्रवण कुमार — ग्रामीण विकास विभाग एवं परिवहन विभाग
विजेंद्र यादव — वित्त विभाग एवं ऊर्जा विभाग
जमा खान — अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
सुनील कुमार — शिक्षा विभाग
यह विभाग-वितरण इस बात का संकेत है कि नई सरकार में भाजपा और जदयू ने मिलकर विभागों का संतुलन बनाया है, तथा गृह एवं अन्य रणनीतिक विभागों में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है।













