Advertisement

बिहार : राजवर्धन आज़ाद बने एमएलसी

#राजवर्धन_आज़ाद_बने_एमएलसी

अनूप। पटना।

राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया.उपेन्द्र कुशवाहा के इस्तीफ़ा के बाद राज्यपाल ने किया मनोनयन.बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन आजाद पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं. राजभवन ने डॉ. आजाद को एमएलसी बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है।फरवरी माह में उपेंद्र कुशवाहा ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था.वे भी राज्यपाल कोटे से ही विधान परिषद के सदस्य थे.उस खाली सीट पर डॉ. राजवर्धन आजाद को एमएलसी बनाने की सिफारिश सीएम नीतीश कुमार ने की थी।दरअसल, बिहार विधान परिषद में राज्यपाल कोटे से 12 सदस्यों का मनोनयन होता है. जिसकी अनुशंसा राज्य सरकार करती है.

राज्य सरकार ने पिछले दफे जिन 12 लोगों को विधान पार्षद मनोनीत किया था उनमें से एक उपेंद्र कुशवाहा भी थे. उपेंद्र कुशवाहा के स्थान पर ही डॉ. राजवर्धन आजाद को विधान पार्षद मनोनीत किया गया है.इससे पहले बिहार सरकार ने 2019 में राजवर्धन आजाद को बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया था. डॉक्टर राजवर्धन आजाद 2014 में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं. वे देश के जाने माने नेत्र चिकित्सक रहे हैं और उन्हें प्रतिष्ठित बीसी रॉय अवार्ड भी मिल चुका है.