-बिदुपुर के प्रियांशु आनंद ने नीट में हासिल की 588वीं रैंक, ऊंची डीह और वैशाली का किया नाम रोशन
राजापाकर (वैशाली) | संजय श्रीवास्तव
बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत रहीमापुर पंचायत के ऊंची डीह गांव के प्रियांशु आनंद ने नीट (NEET) परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 588वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रियांशु, पूर्व एचएम रघुवंश प्रसाद सिंह के पौत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं गांव और क्षेत्र के लोग भी इस गौरवपूर्ण सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर युवा राजद नेता व हाजीपुर विधानसभा से संभावित प्रत्याशी उत्पल यादव अपने समर्थकों के साथ ऊंची डीह पहुंचे और प्रियांशु को सम्मानित किया। उन्होंने प्रियांशु को बधाई देते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि ग्रामीण परिवेश के छात्र भी कठिन परिश्रम से राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर रहे हैं।
सम्मान समारोह में पूर्व मुखिया चंदेश्वर साह, सुरेश राय, तेज नारायण राय, मनोज राय, केडी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने प्रियांशु की सफलता को प्रेरणास्रोत बताया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#NEETSuccess #VaishaliPride #BidhupurTalent #UnchiDeeh #PriyanshuAnand #StudentAchievement #BiharNews #RuralSuccessStory #NEET202















