Advertisement

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: बच्चों ने ली जागरूकता और रोकथाम की शपथ

-बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: बच्चों ने ली जागरूकता और रोकथाम की शपथ

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।

प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में गुरुवार को “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष अभियान में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली शिक्षकों के द्वारा बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह को रोकने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

विद्यालयों में आयोजित इस अभियान की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है और इसे समाज सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।