Advertisement

बाबासाहेब से जुड़े पांच स्थलों को पीएम नरेंद्र मोदी ने पंचतीर्थ बनाया: राधामोहन सिंह

चंपारण की खबर::
-बाबासाहेब से जुड़े पांच स्थलों को पीएम नरेंद्र मोदी ने पंचतीर्थ बनाया: राधामोहन सिंह

– अनुसूचित जाति के छात्रों को पुष्पहार और पठन पाठन सामग्री से सांसद ने किया सम्मानित

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह यूपी के प्रभारी सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए संकल्पित है। भाजपा के शासन काल में बाबासाहेब डॉ बीआर अंबेडकर से जुड़े पांच स्थलों पीएम नरेंद्र मोदी ने पंच तीर्थ घोषित किया। जबकि कांग्रेस उन स्थलों को उपेक्षित रखा। किसी व्यक्ति या समाज के विकास का आधार उनकी शिक्षा और कौशल पर निर्भर करता है। अनुसूचित जाति के विकास को लेकर युवा छात्र- छात्राओं को शिक्षित और विकसित करने के लिए अनेकों केंद्र सरकार ने कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है। जिसका सही लाभ लेने के लिए अनुसूचित जाति समाज के युवाओं को आगे आना होगा।

श्री सिंह आज सुबह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पासवान के आवासीय सभागार में अनुसूचित जाति के छात्रों को पठन पाठन सामग्री और पुष्पहार से सम्मानित करने के दौरान कही। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पासवान ने भी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव मदद करने की बात कही। मौके पर जिला महामंत्री योगेन्द्र प्रसाद, हरसिद्धि मंडल प्रभारी सुरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों अनुसूचित जाति के युवा छात्र मौजूद थे।