Advertisement

बाघाखाल हत्याकांड के परिजनों ने मिले जदयू नेता

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

जदयू नेता प्रभात किरण ने गायघाट थाना के बाघाखाल ग्राम मे अपराधियों द्वारा मनोज राम के 11 वर्ष के इकलौते पुत्र अमन की निर्मम हत्या की घटना के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। यह घटना अत्यंत ही निंदनीय है। पुलिस प्रशासन को अविलंब त्वरित कार्रवाई कर दोषी को गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने फोन पर थाना प्रभारी गायघाट से बात कर अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी का आग्रह किया। पीड़ित परिवार से मिलने वाले प्रमुख नेताओं मे मुखिया शौकत अली राईन, प्रेम चौधरी, लोजपा अध्यक्ष मदन पासवान आदि प्रमुख थे।