-बागमती के बढ़े जलस्तर से लदौर में जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोग सुरक्षित ठिकाने की तलाश में
मुजफ्फरपुर/गायघाट।
गायघाट विधानसभा क्षेत्र में बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बेनीबाद थाना क्षेत्र के लदौर पंचायत में सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। कई लोग अपने मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थानों की तलाश में घर छोड़ने को मजबूर हैं।
बाढ़ प्रभावित इलाकों का हाल देखने और लोगों की सहायता के लिए बागमती आंदोलन के नेता जीतेन्द्र यादव और मुखिया प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। दोनों जनप्रतिनिधि राहत और सहायता कार्यों को लेकर सक्रिय हैं तथा जरूरतमंद परिवारों को मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

रजुआ टोल के लोगों के बीच नाव की व्यवस्था कराने को लेकर भी चर्चा चल रही है ताकि पानी से घिरे परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बागमती के जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीण प्रशासन से राहत और बचाव कार्य तेज करने की मांग कर रहे हैं।
#बागमती_बाढ़ #गायघाट #मुजफ्फरपुर #लदौर_पंचायत #बेनीबाद #रजुआ_टोल #बाढ़_प्रभावित #जीतेन्द्र_यादव #रंजीत_सिंह #जनजीवन_अस्तव्यस्त #बिहार_समाचार












