-बागमती के पानी में डूबी कटरा की चांदनी, बकरी के लिए पत्ता लाने गई थी
मुजफ्फरपुर। कटरा।
बागमती नदी के बढ़े जलस्तर ने एक और जिंदगी छीन ली। कटरा प्रखंड के कटरा पंचायत वार्ड नंबर 5 में मंगलवार को पानी में डूबने से 14 वर्षीय चांदनी कुमारी की मौत हो गई। चांदनी ललित साहनी की बेटी थी।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव की आठ लड़कियां बकरी के लिए पत्ता लाने गई थीं। इस दौरान वे सभी बागमती के पानी से भरे क्षेत्र में चली गईं। अचानक पानी के गहरे हिस्से में जाने से चांदनी का पैर फिसल गया और वह डूब गई। साथ गई सात अन्य लड़कियां किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चांदनी को निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
#मुजफ्फरपुर #कटरा #बागमती_बाढ़ #दुःखद_दुर्घटना #FloodNews #BagmatiRiver #MuzaffarpurNews











