Advertisement

बहेड़ी में जल संकट, स्वास्थ्य सुविधा और सड़क निर्माण की माँग पर अनशन चौथे दिन भी जारी

-बहेड़ी में जल संकट, स्वास्थ्य सुविधा और सड़क निर्माण की माँग पर अनशन चौथे दिन भी जारी

दरभंगा। बहेड़ी प्रखंड कार्यालय स्थित धरनास्थल पर मिथिला विकास संगठन के बैनर तले तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। लगातार भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों में अजीत कुमार, विकास फूल और पितांबर यादव उर्फ़ हीरो की तबीयत बिगड़ती जा रही है। हालांकि मेडिकल टीम नियमित रूप से जांच और उपचार कर रही है।

संगठन की तीन प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—

1. बहेड़ी प्रखंड के सभी पंचायतों में विभाग, समाज और पत्रकारों की मौजूदगी में सर्वे कराकर पेयजल संकट दूर किया जाए तथा दोषी जूनियर इंजीनियर को तत्काल निलंबित किया जाए।

2. गंगदह महादलित टोला से मिटुनिया पीपल पेड़ तक सड़क और सगुनिया घाट पर पुल का निर्माण कराया जाए।

3. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन को चालू किया जाए।

धरनास्थल पर मौजूद मिथिला विकास संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।

समर्थन और आक्रोश
आखिल भारतीय दूसाद संगठन के जिलाध्यक्ष विजय पासवान और राकेश कुमार ने भी आंदोलन का समर्थन किया।
संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भोला ने स्पष्ट कहा कि जब तक जूनियर इंजीनियर निलंबित नहीं किए जाते और मांगों पर कार्य प्रारंभ नहीं होता, तब तक अनशन समाप्त नहीं होगा।
सामाजिक कार्यकर्ता कालीचरण यादव ने कहा कि अनशन के चौथे दिन भी जिला के संबंधित पदाधिकारी न तो संपर्क करने आए और न ही कोई पहल की, जबकि पूर्व में प्रशासन को आवेदन पत्र दिया जा चुका है।

संगठन के संस्थापक विकास फूल ने कहा कि यह केवल संगठन की मांग नहीं है, बल्कि पूरे समाज की मांग है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन की चुप्पी की जिम्मेदारी भी प्रशासन को ही उठानी होगी।

अनशन स्थल पर उपस्थित प्रमुख लोग:

मौके पर भोला यादव, कालीचरण यादव, रंजीत कुमार यादव, संजय मंडल, डॉ. फिदा हुसैन सिद्दीकी, नीतिश कुमार यादव, मनीष कुमार, रंजीत कुमार साहु, शंकर राय, विजय पासवान, राकेश पासवान, विक्रम कुमार यादव, जितेंद्र पासवान, वीरेन्द्र पासवान, पंकज महतो, कमल किशोर राम, सतेंद्र यादव, जिबछ मांझी, दयालु, सुरेश राम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।