-बहेड़ी में आश्वासन के बाद सातवें दिन अनशन हुआ समापन
दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर मिथिला विकास संगठन का वृहस्पतिवार से विभिन्न मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन को पीएचडी विभाग के एसडीओ शिव कुमार पंडित ने सभी अनशनकारी को जूस पिलाकर अनशन समापन किया।
इसमें अनशन पर अजीत कुमार, विकास फूल, पितांबर यादव उर्फ हिरो थे
वहीं अनशनकारी ने सभी पत्रकार को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया, और कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। वे सच्चाई को जनता तक पहुंचाने का काम करते हैं।
1. बहेड़ी प्रखंड के सभी पंचायत में विभाग, समाज एवं पत्रकारों की मौजूदगी में सर्वे कराकर पेयजल संकट दूर किया जाय
2.गंगदह महादलित टोला से मिटुनिया पिपल पेड़ तक सड़क और सगुनिया घाट पर पुल का निर्माण किया जाय

3.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी में एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन चालू किया जाय
अनशन स्थल पर मौजूद मिथिला विकास संगठन के सेनानी ने कहा सबसे मैं सभी पत्रकार को प्राथमिकता देने के लिए, आभार प्रकट करता हूं
वहीं संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भोला ने कहा यह जीत हमारी संगठन का नहीं है, यह समस्त प्रखंड वासियों का जीत है
वहीं संगठन के संस्थापक विकास फूल ने कहा की आगे भी समाज से जुड़े मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रहेगा,
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कालीचरण यादव ने कहा कि सम्बंधित पदाधिकारी सभी मांग पर कार्य शुरू कर दिया है, इसके लिए सभी को आभार प्रकट करता हूं।
मौके पर भोला यादव, समाजसेवी कालीचरण यादव, रंजीत कुमार यादव,नीतीश कुमार यादव, मनीष कुमार, रंजीत कुमार साहु, शंकर राय, विजय पासवान, विक्रम कुमार यादव, पंकज महतो, कमल किशोर राम, सतेंद्र यादव, जिबछ मांझी, दयालु, पंकज कुमार यादव, सुरेश राम सहित आदि लोग मौजूद थे।












