Advertisement

बरियारपुर में बिजली विभाग की छापेमारी, तीन लोगों पर विद्युत चोरी का केस दर्ज

⚡– बरियारपुर में बिजली विभाग की छापेमारी, तीन लोगों पर विद्युत चोरी का केस दर्ज

राजापाकर (रिपोर्ट: संजय श्रीवास्तव)।
राजापाकर प्रखंड अंतर्गत वसंतपुर कनीय विद्युत अभियंता के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष छापेमारी अभियान चलाया। छापामार दल का गठन कर बरियारपुर गांव में जांच की गई, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं।
इस अभियान में सहायक विद्युत अभियंता विवेक कुमार, कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार सहित मानव बल राजीव कुमार, सुबोध कुमार और धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।
छापेमारी के दौरान बरियारपुर निवासी सुनीता देवी (पति स्वर्गीय नरेश राम) को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

वहीं पवन सिंह (पिता राज किशोर सिंह) को मेन लाइन में टोका फंसा कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा चंदन कुमार (पिता राजेश्वर राय) द्वारा बकाया राशि का भुगतान किए बिना अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा था।
तीनों आरोपियों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।