Advertisement

बरदाहा पंचायत भवन में फर्स्ट एड टास्क फोर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

-बरदाहा पंचायत भवन में फर्स्ट एड टास्क फोर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

जिला आपदा प्रबंधन शाखा पूर्वी चंपारण, सेलस्फोर्स, बाल रक्षा भारत (सेव द चिल्ड्रेन) एवं डंकन अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मोतिहारी सदर प्रखंड के बरदाहा पंचायत भवन में फर्स्ट एड टास्क फोर्स को प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन के हामिद रजा द्वारा विषय प्रवेश एवं पौधा भेंट कर अतिथियों को सम्मानित करने से हुआ। वहीं बरदाहा के मुखिया मोहन सहनी ने अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मुख्य प्रशिक्षक के रूप में डंकन अस्पताल के जॉन थो, कामेश कुमार और विवेक तिवारी ने प्रतिभागियों को सड़क दुर्घटना में प्राथमिक उपचार, रक्तस्राव रोकने की तकनीक, रीढ़ की हड्डी की चोट,

सांप व कुत्ता काटने पर उपचार, मिर्गी के दौरे की स्थिति में प्राथमिक मदद, “देखना-सुनना-और महसूस करना” तकनीक, सीपीआर देना, हेड-चिन टिल्ट करना, घाव का प्रबंधन तथा दिल की बीमारियों से संबंधित प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। साथ ही जलने की स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशिक्षण में फर्स्ट एड टास्क फोर्स के शिवशंकर कुमार, मुकेश कुमार, वीरेंद्र राम, मंजीत पासवान, सुगन्धि देवी, ललिता देवी, अवधकिशोर यादव सहित करीब 35 लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन बाल रक्षा भारत के सत्य प्रकाश द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।