मुजफ्फरपुर: बन्दरा में 70 प्लस के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनना प्रारम्भ
-आधार कार्ड के आधार पर बन रहा कार्ड
-अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मियों को दिए गए निर्देश
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
बन्दरा सीएचसी में 70 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनना प्रारंभ हो गया है। बन्दरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि सिर्फ आधार कार्ड पर ही इस उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 70 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों के नाम राशन कार्ड में होने की अनिवार्यता नहीं है।

सरकार के नए निर्देश के आलोक में आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्रवाई की जा रही हैम इसके अलावा सभी एपीएचसी एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के प्रभारी को इसी दिशा में क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने और आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी से सहयोग करने का निर्देश दिए गए हैं।











