-बन्दरा में लाभांश वितरण कार्यक्रम, अग्निपीड़ितों व जरूरतमंदों को मिली सहायता
मुजफ्फरपुर/बन्दरा | दीपक कुमार तिवारी।
मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच लाभांश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गायघाट जदयू विधायक कोमल सिंह ने लाभुकों के बीच सहायता राशि का चेक एवं अन्य लाभ वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के अग्निपीड़ितों को अग्नि आपदा सहायता योजना के तहत सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। वहीं अंत्योदय योजना के लाभुकों को अंत्योदय कार्ड वितरित किया गया। इसके अलावा शौचालय योजना के 5 लाभार्थियों को प्रतीक स्वरूप चाबी देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर विधायक कोमल सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। आम लोगों के मान-सम्मान या कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पात्र जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ समान रूप से पहुंचाया जा रहा है और इसमें किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम में बन्दरा बीडीओ आमना वसी, सीओ अंकुर राय सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#मुजफ्फरपुर #बन्दरा #लाभांश_वितरण #अग्निपीड़ित_सहायता #अंत्योदय_योजना #NDAसरकार #विकासकार्य












