-प्रखण्ड मुख्यालय में धरना सभा का आयोजन
बन्दरा। दीपक।
देशव्यापी आह्वान के तहत अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के द्वारा शनिवार को बन्दरा प्रखण्ड मुख्यालय में धरना सभा का आयोजन किया गया।मुकम्मल सर्वे के आधार पर नया वास आवास कानून लागू करने,भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन और पक्का मकान देने,मनरेगा में 200दिन काम, 600 रुपए दैनिक मजदूरी और समय पर भुक्तान करने,सभी बुजुर्गों, विकलांगों और विधवाओं को 3000 रुपए मासिक पेंशन देने,शिक्षा स्वास्थ्य के अधिकारों के साथ दलितों,आदिवासियों, मजदूरों, गरीबों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने सहित 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन अंत में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया।

मौके पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामबली मेहता, अजीत कुमार सिंह,अखिल भारतीय खेत व मजदूर सभा के गीता देवी , रसोइया संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार दास, मो. इसराइल , रसीदा खातून, किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, कमलेश कुमार निराला, देवन मंडल, बैधनाथ सिंह, संतोष चौधरी, इंदु देवी, चिंता कुमारी, सत्रुधन महतो, नवीन कुमार, गणेश दास आदि लोगों ने भी सभा को संबोधित किया ।












