-बन्दरा प्रखण्ड के आधे पंचायतों में लगे किसान चौपाल,आधे में बाकी
बंदरा। दीपक।
सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में प्रखंड के पंचायतों में किसान चौपाल का आयोजन किया गया है।लेकिन प्रखण्ड के कई पंचायतों में कृषि चौपाल नहीं लगाए गए हैं।

जिससे किसानों में नाराजगी है।इस संदर्भ में बंदरा प्रखंड कृषि पदाधिकारी अर्जुन पासवान ने बताया कि प्रखंड के सिमरा, रतवारा,पटसारा,नूनफारा सहित आधे दर्जन पंचायतों में किसान चौपाल का आयोजन किया गया है। शेष पंचायतों में 5-6 दिसंबर को किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान चौपाल के माध्यम से किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है। किसानों की समस्याओं को संग्रहित कर उसके समाधान बताए जा रहे हैं।कृषि विशेषज्ञों के द्वारा आवश्यक सलाह दिए जा रहे हैं।















