Advertisement

बन्दरा पीएचसी में एएनएम व हेल्थ एजुकेटर के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह

-बन्दरा पीएचसी में एएनएम व हेल्थ एजुकेटर के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह

मुजफ्फरपुर।दीपक।

बन्दरा प्रखंड के बन्दरा पीएचसी परिसर में एएनएम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मुन्नी बैंगरी की एएनएम उर्मिला कुमारी एवं हेल्थ एजुकेटर सुरेंद्र विश्वकर्मा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने वर्षों तक ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनस्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।
इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. दीपक सिद्द्यार्थ, डॉ. इशिका भारद्वाज, डॉ. सतेंद्र कुमार, बीसीएम विजयकांत रंजन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।