Advertisement

बन्दरा के 37 शिक्षकों का प्रशिक्षण पूर्वी चंपारण में

-बन्दरा के 37 शिक्षकों का प्रशिक्षण पूर्वी चंपारण में

-1 से 6 अप्रैल तक होगा प्रशिक्षण
-निर्देश पत्र जारी

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

विभागीय निर्देश के आलोक में 1अप्रैल से 6 अप्रैल तक एफएलएन प्रशिक्षण हेतु कक्षा 1 से 5वीं तक में पढ़ाने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण डायट भवन, पूर्वी चंपारण में दिए जाने हैं। 6 दिवसीय यह प्रशिक्षण है। प्रशिक्षण में उपस्थिति को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 37 नामित शिक्षकों की सूची के साथ प्रशिक्षण में उपस्थिति को लेकर निर्देश दिया है। सभी नामित शिक्षकों को डायट पूर्वी चंपारण में प्रशिक्षण के पूर्व संध्या 31 मार्च की शाम तक निर्धारित समय अनुसार योगदान सुनिश्चित करने को लेकर निर्देशित किया गया है।