Advertisement

बधाई! अपने तुरकौलिया की बेटी अनामिका ने सीयूईटी में लहराया परचम!

चंपारण की खबर:::

-तुरकौलिया की बेटी अनामिका ने सीयूईटी में लहराया परचम

मोतिहारी /राजन।

पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया की बेटी अनामिका गिरि ने अंग्रजी विषय में सेंट्रल यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट परीक्षा में आठवां स्थान लाकर अपना परचम लहराया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नई दिल्ली द्वारा आयोजित उच्च शिक्षा के लिए देश के नामचीन सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नामांकन के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से चयन होता है। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतीहारी में स्नाकोत्तर अंग्रेजी विषय में नामांकन के लिए आनमिका गिरि का चयन हुआ है।

जिसमें अनामिका ने आठवां स्थान पाया है। तुरकौलिया के अशर्फी साह टोला निवासी अधिवक्ता कामेश्वर गिरि व सरोज गिरि की पुत्री अनामिका गिरी ने बताई कि वे अंग्रेजी विषय का प्रोफेसर बनकर साहित्य के क्षेत्र में सेवा करना चाहती है। उनके चयन पर पूर्व प्रमुख सुभाष कुमार सिंह,मुखिया रामजन्म पासवान, सुनील कुमार , सरपंच मनोज कुमार, विजय सिंह, बद्री पासवान, पूर्व मुखिया बेबी आलम, जिला परिषद प्रतिनिधि हेमंत किशोर वर्मा, अधिवक्ता सत्यनारायण गिरि, नितेश गिरि आदि ने बधाई दी है।