-बंदरा में विवाद में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, परिजनों पर लगाया आरोप
बंदरा। पियर थाना के बन्दरा पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी सतेंद्र ठाकुर (51 वर्ष) विवाद के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां गम्भीर स्थिति में उनका इलाज किया गया।पीड़ित ने बताया कि लाइट लगाने को लेकर विवाद हो गया।विपक्षी भाईयों ने रोड़ा,पत्थर आदि से उनपर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पीयर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल सतेंद्र ठाकुर ने अपने भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। तत्काल उन्हें इलाज के लिए बन्दरा पीएचसी लाया गया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारपीट का मामला है।आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।
#बंदरा #मुजफ्फरपुर #घायल #पीयरथाना #पारिवारिकविवाद #BandraNews












