-बंदरा प्रखंड में प्रधानमंत्री द्वारा महिला रोजगार योजना का लाइव प्रसारण
-13 हजार से अधिक लाभुकों के खाते में पहुँचे 10-10 हजार रुपये
मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक तिवारी।
प्रखंड कार्यालय बंदरा में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 75 लाख महिलाओं के खाते में प्रति लाभुक 10 हजार रुपये की राशि अंतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस प्रसारण का आयोजन प्रखंड कार्यालय समेत प्रखंड के अन्य 141 स्थानों पर भी किया गया।
बंदरा प्रखंड में करीब 30 हजार महिलाओं ने इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

योजना के अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र की कुल 13,088 महिलाओं को डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से राशि भेजी गई।
प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आमना वसी, जीविका के बीपीएम सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।











