Advertisement

फिलीपींस में मनीष कुमार साह को मिला “110 प्रभावशाली व्यक्तित्व” सम्मान, जनकपुरधाम में खुशी की लहर

-फिलीपींस में मनीष कुमार साह को मिला “110 प्रभावशाली व्यक्तित्व” सम्मान, जनकपुरधाम में खुशी की लहर

जनकपुरधाम। मिश्री लाल मधुकर।

नेपाल जेसीज के पूर्व उपाध्यक्ष एवं जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष कुमार साह को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित जेसीज के 110वें वार्षिकोत्सव समारोह में “110 प्रभावशाली व्यक्तित्व” (110 Influential Personalities) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान मनीष कुमार साह के सामाजिक, व्यापारिक और नेतृत्व कौशल के लिए दिया गया। उनकी उपलब्धि पर जनकपुरधाम सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

मनीष कुमार साह को मिले इस सम्मान पर नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विमलेंद्र निधि, जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह, पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह, राम युवा समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी तथा जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी समेत कई नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने उन्हें बधाई दी है।

इस उपलब्धि ने न केवल जनकपुरधाम का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है, बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है।

#मनीषकुमारसाह #जनकपुरधाम #NepalJaycees #JCIAwards #110InfluentialPersonalities #Manila #NepalPride #Samman