Advertisement

प्राथमिक विद्यालय रामपुरदयाल कन्या में श्रद्धापूर्वक मनाई गई सावित्रीबाई फुले जयंती

-प्राथमिक विद्यालय रामपुरदयाल कन्या में श्रद्धापूर्वक मनाई गई सावित्रीबाई फुले जयंती

-महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले को विद्यालय परिवार ने किया नमन
-सावित्रीबाई फुले जयंती पर नारी शिक्षा के संदेश के साथ हुआ कार्यक्रम
-रामपुरदयाल कन्या विद्यालय में प्रेरणादायी ढंग से मनाई गई सावित्रीबाई फुले जयंती

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
महान समाज सुधारक एवं नारी शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती प्राथमिक विद्यालय रामपुरदयाल कन्या में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं शिक्षा सेवियों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन, संघर्ष और समाज में शिक्षा के प्रसार में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने विपरीत परिस्थितियों में भी बालिकाओं और समाज के वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया, जो आज भी प्रेरणास्रोत है।


कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक सूरज कुमार सहित नीलम कुमारी, राजीव कुमार, नूतन कुमारी, अनामिका रानी, रंजना कुमारी, मिन्हाज बानो, चंदा कुमारी एवं अन्य शिक्षा सेवी उपस्थित रहे। सभी ने सावित्रीबाई फुले के विचारों को अपनाने और शिक्षा के माध्यम से समाज में समानता स्थापित करने का संकल्प लिया।